डबरा। कृषि उपज मंडी धान और गेहूं खरीदी में ग्रेड में अति है मंडी राजस्व बढ़ोतरी को लेकर गत दिवस पहले कृषि उपज मंडी के औचक निरीक्षण पर पहुंची ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने राजस्व को लेकर मंडी सचिव अनिल कुमार शर्मा की जमकर तारीफ की।
तो वहीं मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संभागायुक्त आर.के चक्रवर्ती ने बताया कि डबरा कृषि उपज मंडी में गर्मियों में होने वाली धान की आवक कम रही इसी लिए कुछ समय के लिए राजस्व में कमी आई थी लेकिन अब धान की खरीद होने से राजस्व में इज़ाफ़ा हुआ है। वित्तीय वर्ष सीजन 2023-24 में कृषि उपज मंडी की राजस्व अवाक में इजाफा हुआ है।
राजस्व बढ़ने से डबरा कृषि उपज मंडी को करोड़ों रुपया का राजस्व मिला है। ज़िला कलेक्टर से लेकर मंडी बोर्ड के आला अधिकारी राजस्व को लेकर संतुष्ट हैं। कृषि उपज मंडी की स्थिति पहले से कहीं बेहतर है और इस के लिए प्रभावी कदम सचिव द्वारा उठाए जा रहे हैं जिस से किसानों को कोई कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े, राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मंडी सचिव को पत्र जारी कर मंडी की अवस्थाओं को दुरुस्त करने दिशा निर्देश जारी किए हैं।