मंदसौर। पार्वती-कालीसिंध- चंबल लिंक परियोजना अंतर्गत शिवना बैराज परियोजना का निर्माण होने जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने जिला पंचायत से ई-रिक्शा वाहन रैली को फीता काटकर रवाना किया। ई-रिक्शा वाहन रैली जिला पंचायत मंदसौर से पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची। पशुपतिनाथ मंदिर में रैली का समापन हुआ। ई-रिक्शा वाहन रैली में 50 ई रिक्शा शामिल हुए।