मंदसौर। 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के जिला चिकित्सालय मंदसौर में कमरा नंबर 4 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र., प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जो व्यक्ति पात्र थे और उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवा लिया था। अब वह व्यक्ति 70 वर्ष की उम्र में आ गए हैं। वह अपना ई केवाईसी कराने पर उन्हें 5 लाख का अतिरिक्त लाभ होगा। उनके परिवार को 5 लाख रुपए तक का लाभ तथा 70 वर्ष के व्यक्ति को 5 लाख रुपए का इलाज कर सकेंगे। इस प्रकार से कुल 10 लाख रुपए तक का 1 वर्ष में इलाज फ्री करा सकेंगे।
70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों ने जिन्होंने अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया है। उस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गोविंद सिंह चौहान द्वारा अपील की गई है कि अपना आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड, जो मोबाइल नंबर आधार से लिंक है वह अपने साथ लेकर आए। जिन व्यक्तियों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है वह आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक जरूर कराये और अपना आयुष्मान कार्ड बना कर योजना का लाभ उठाएं।