BREAKING NEWS
BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 2:06 pm
BIG REPORT : ईडी-सीबीआई भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं करती, रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- 20 साल में भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। पिछले 20 साल में भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है, भाजपा के कार्यकर्ता और दलाल कहा से कहा पहुंच गए। प्रदेश के सभी जिलों में यही स्थिति है। ईडी, सीबीआई कभी इन लोगों पर कार्रवाई नहीं करती। अगर भाजपा के लोगों पर कार्रवाई करे तो मालूम पड़ेगा।


यह बात रतलाम आए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार सुबह सर्किट हाउस में कही। दिग्विजय शनिवार सुबह दिल्ली से रतलाम आए थे। सिंह जावरा में पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने आए।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर अमर्यादित बात कही है। हम उनके इस्तीफे की मांग कर रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री का उनको पूरा सपोर्ट है। उन्हें माफी मांगना चाहिए।पूर्व सीएम ने कहा कि सदन में खुद भाजपा के नेता धक्का मुक्की कर रहे है, और आरोप हम पर लगा रहे है। दरअसल, वह खुद सदन की कार्रवाई को टालना चाहते है। जब हम अडानी और भ्रष्टाचार की बात करते है, तो भाजपा के सांसद ही हंगामा करते है।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारा किसान मेहनत कर रहा है। लेकिन, भाजपा के लोग चाइना की लहसुन मंगवाकर स्मगलिंग कर रहे है। इस दौरान उनके बेटे जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE