BREAKING NEWS
BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 2:30 pm
KHABAR : 51 हजार दीपों से रोशन होगा रणजीत बाबा का दरबार, द्वारिका मंत्री की होगी भजन संध्या, 11 हजार ध्वज के साथ 23 को निकलेगी प्रभात फेरी, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी महोत्सव के दिन शनिवार को दीपोत्सव मनाया जाएगा। शाम को 51 हजार दीप लगाए जाएंगे, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा।


मुख्य पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि मंदिर में परंपरागत रणजीत अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा हैं। महोत्सव के दूसरे दिन 51 हजार दीपक से मंदिर परिसर रोशन होगा। 21 हजार दीपक मंदिर प्रबंधन द्वारा लगाए जाएंगे।


वहीं सैकड़ों भक्त भी अपने घरों से दीपक लाकर यहां लगाएंगे। जिससे पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमग होगा, शाम को दीपोत्सव की शुरुआत होगी। शनिवार होने से बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने आएंगे। शुक्रवार कलेक्टर आशीष सिंह ने ध्वजारोहण कर इस महोत्सव की शुरुआत की थी। इसके साथ ही 11 हजार ध्वज का पूजन भी किया गया था। जिसे महिला-पुरुष रणजीत बाबा की 23 दिसंबर को निकलने वाली प्रभात फेरी में हाथों में लेकर चलेंगे।


भजन संध्या का आयोजन
पं.व्यास ने बताया कि रात 8 बजे से मंदिर परिसर के ग्राउंड में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन गायक द्वारिका मंत्री यहां भजन की प्रस्तुति देंगे, देर रात तक भजन संध्या जारी रहेगी। इस दौरान आने वाले भक्तों के लिए बैठक व्यवस्था भी की गई हैं ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE