BREAKING NEWS
BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 3:16 pm
KHABAR : नीमच पुलिस ने किया विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर स्वास्थ व तनावमुक्ति के लिए ध्यान योग कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में दिनांक 21.12.24 को विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में ध्यान शिविर आयोजित किये जाने के निर्देश प्रसारित किये गये थें। 

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिये गये निर्देषों के पालन में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस की तनावपूर्ण व चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के चलते, पुलिसकर्मियों के शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन (भापुसे) के नेतृत्व में प्रातः 08.45 बजंे से 09.45 बजें तक पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। 
        
हार्टफूलनेस संस्थान के श्री एस स्वामी नाथन नायर एवं श्री राजमल व्यास द्वारा ध्यान षिविर में उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन (भापुसे), रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया, सूबेदार श्री सुरेष सिसोदिया सहित पुलिस लाईन, जिला मुख्यालय के पुलिस थानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लगभग 130 अधिकारी कर्मचारी को ध्यान व योग के महत्व को बताते हुए सभी को ध्यान करने की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से ध्यान व प्राणायाम करने के तरीकों को समझाया गया साथ ही हार्टफूलनेस संस्थान के श्री एस स्वामी नाथन नायर एवं श्री राजमल व्यास द्वारा बताया गया कि ध्यान व योग के नियमित अभ्यास से जीवन मे आनें वाले तनाव से मुक्ति, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ सुदृढ, जीवन मे सकारात्मकता एवं उत्साह का समावेश होकर इसका अभ्यास हमे नियमित करना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE