BREAKING NEWS
BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 4:14 pm
KHABAR : कांग्रेस के प्रदर्शन में बाबा साहब की तस्वीर से छेड़छाड़, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा, आईटी सेल प्रभारी मालवीय पर केस दर्ज करने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ मामले में कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी के टीटी नगर थाने में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के खिलाफ शिकायत की। कांग्रेस पार्टी ने दोनों बीजेपी नेताओं के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।


पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल के साथ टीटी नगर थाने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ की है। पटेल ने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अंबेडकर को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन कर रही थी। तब बीजेपी ने तस्वीर से छेड़छाड़ कर किसी अवांछित व्यक्ति की तस्वीर दिखाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट की।


यह मामला बताया जा रहा
कांग्रेस का आरोप है कि पिछले दिनों अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में विपक्षी दल के प्रदर्शन से संबंधित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीरों को हटाकर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी जगह अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के चित्र का इस्तेमाल किया जो संविधान निर्माता का अपमान और उपहास करने वाली बात है। विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में बाबा साहब की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE