BREAKING NEWS
BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 4:36 pm
BIG REPORT : कांग्रेस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है, बीजेपी सांसद का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, पाटिल बोले- मैं खुद इसका प्रत्यक्षदर्शी, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। संसद के बाहर हुई धक्का-मुक्की में मामले में खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने राहुल गांधी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतर आई है। गृहमंत्री अमित शाह के बयान का वीडियो काट-छाट कर पेश कर दिया और हंगामा करने लगे। इन्होंने जो हंगामा किया तो उसके खिलाफ में हमारे लोग भी बैठे। राहुल गांधी जब ऊपर चढ़ रहे थे, मैं भी साक्षी हूं कि वहां पर एक किसी सांसद को उन्होंने धक्का दिया और पास में खड़े प्रताप सारंगी जी गिर गए। 


अगर धक्का नहीं देते तो नहीं गिरते- पाटिल
बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि अगर वह धक्का नहीं देते तो सांसद सारंगी नहीं गिरते। हम लोग वह बैठे थे और अगर आपको संसद में जाना है तो वह जाने के दो रस्ते है। जहां हमारी महिला सांसद और बाकी सांसद बैठे हैं और आप आओगे और कहोगे कि हमें यही से जाएंगे तो इतनी दादागिरी तो देश के अंदर करने का किसी को अधिकार नहीं है।


कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति कर रही- पाटिल
पाटिल ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति कर रही है। कांग्रेस बताएं उन्होंने अभी तक बाबा साहेब को क्या दिया है। ऐसा कभी आपने सुना है कि जो प्रधानमंत्री है वह खुद अपने आप को भारत रत्न से नवाजे का काम करे। नेहरू जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए भारत रत्न ले लिया, इंदिरा जी ने ले लिया। जब यह बाबा साहेब के दलित समाज के इतने हितैषी थे, तो सबसे पहले बाबा साहेब को भारत रत्न देना था।  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो चीज के लिए काबिल हैं, ऐसे व्यक्तियों के साथ हमेशा न्याय करने का काम किया है। बाबा साहेब  को भारत रत्न देने का काम अगर किसी ने किया है तो वह बीजेपी ने किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE