BREAKING NEWS
BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 4:46 pm
KHABAR : पुलिस लाइन में 200 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाया ध्यान, अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर प्रशिक्षक हर्षित पुरोहित ने गिनाए लाभ, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। आज शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने पूरे प्रदेश की पुलिस लाइंस, प्रशिक्षण केंद्रों एवं विसबल वाहिनियों में अधिकाधिक स्टाफ को ध्यान के लिए उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे।


पुलिस लाइन सीहोर में संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा ध्यान और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाया गया। पुलिस बल में लगातार कार्य की परिस्थितियों से उपजे तनाव में ध्यान के माध्यम से अवसाद तनाव प्रबंधन, बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नचितता, कार्य के प्रति समर्पण, सामाजिक प्रतिबद्धता, संवाद कौशल, पारिवारिक सामंजस्य एवं सकारात्मकता जैसे गुणों का विकास करना संभव है।


विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में स्टाफ एवं श्रीराम चंद्र मिशन हार्टफुलनेस के प्रशिक्षक हर्षित पुरोहित ने ध्यान कराया और ध्यान के लाभ बताए। ध्यान सत्र का आयोजन हार्टफुलनेस संस्था एवं भारतीय योग संघ के संयुक्त तत्वावध्यान में आयोजित किया गया।


हार्टफुलनेस के प्रशिक्षक हर्षित पुरोहित, रीता बग्गा, नेहा पुरोहित सहित अन्य प्रशिक्षक ने ध्यान शिविर में प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, डीएसपी विजय अंभोरे, एसडीओपी पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव सहित थाना प्रभारी दोराहा, इछावर, कोतवाली, सिद्धिकगंज,अहमदपुर, बिलकिसगंज, पार्वती एवं जिले के पुलिस थानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय,रक्षित केंद्र के लगभग 200 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE