BREAKING NEWS
BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 5:15 pm
BIG REPORT : इस समाज के लोगों का कुर्सी पर बैठना दबंगों को नहीं आया रास, दो गुटों में खूनी संघर्ष से 8 लोग घायल, गांव में तनाव का माहौल, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव में बर्मन समाज के लोगों का कुर्सी पर बैठना दबंगों को रास नहीं आया। इसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हुए है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


दरअसल मामला जिले के पाटन के बूढ़ी कोनी गांव का है जहां कुर्सी पर बैठकर बर्मन समाज से जुड़े लोग आग ताप रहे थे, तभी दीपक यादव, राजकुमार यादव और उसके अन्य साथियों ने कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर विवाद शुरू किया। लाठी डंडों से लैस होकर यादव समाज के लोगों ने बर्मन परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। कुछ देर बाद बर्मन परिवार से जुड़े लोगों ने भी हमलावरों की घेराबंदी कर पिटाई कर दी। हमले में घायल आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज पाटन और जबलपुर के अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई गई है। पाटन पुलिस पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE