BREAKING NEWS
BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<     NEWS : हज खिदमत कमेटी का हुआ सम्मान, हाजियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच में थमा मानसून, आसमान की ओर टिकी.. <<     KHABAR : संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2024, 5:33 pm
KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में गणित दिवस के साथ ध्यान दिवस का आयोजन, प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेश सागर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका ढलवानी के मार्गदर्शन में गणित के साथ ध्यान योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। 
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम महाविद्यालय स्टाफ व छात्राओं द्वारा ध्यान योग करने के साथ इसे जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डॉ देवेश सागर द्वारा श्री निवास रामानुजन के 125 में जन्मदिवस पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए नंबर सिस्टम, ट्रांसडेंट बाउंड्रीज व रामानुजन संख्या के बारे में विस्तार से बताया गया।   कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं अनीता धाकड़, विधि परमार, निहा गुर्जर तथा उर्मिला जाट द्वारा महान गणितज्ञ रामानुजन की जीवनी के साथ गणित की समस्याओं को सरलता से हल करने के रोचक तरीके बताए गए। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा ने अपने उद्बबोधन में रामानुजन द्वारा दी गई सर्वसमिकाओं व सिद्धांतों का उपयोग दैनिक जीवन में बताया। प्राचार्य द्वारा ध्यान प्रयोग को अपने जीवन में उतारने के साथ अपने दैनिक दिनचर्या में लाने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका ढलवानी व रोहिणी मालवीय एवं आभार प्रदर्शन डॉ. देवेश सागर द्वारा दिया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. बीना चौधरी डॉ विजया वाधवा, प्रो. हीर सिंह राजपूत, प्रो. संजय बिजोलिया के साथ संपूर्ण महाविद्यालयीन परिवार व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE