BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 11:30 am
NEWS : मीरा-मेवाड़ पर बने एक्सपीरियंस ऑफ़ म्यूजियम, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले - नई टेक्नोलॉजी के साथ मीरा और मेवाड़ को जाने पर्यटक, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में मीरा स्मृति संस्थान की भूमि पर भक्त शिरोमणि मीरा को समर्पित एक एक्सपीरियंस ऑफ़ म्यूजियम बनाया जाए। यह सिर्फ म्यूजियम ना हो, नई टेक्नोलॉजी के साथ मल्टीडाइमेंशनल एक्सपीरियंस जॉन बनाया जाए ताकि देश दुनिया से आने वाले पर्यटक मीरा के जीवन का साक्षात आधा पौन घंटे में दर्शन कर पाए। इसके अलावा मंत्री शेखावत ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने के लिए दुर्ग के पूर्वी द्वार को खोला जाए। इसके लिए राज्य सरकार सर्व करवाकर डीपीआर बनाकर भारत सरकार को भेजें, इसमें सक्षम स्वीकृति जरूर मिलेगी। पॉजिटिव तरीके से इस पर विचार किया जाएगा।


ताजमहल, आमेर जैसा दर्शनीय श्रृंखला का केंद्र हो चित्तौड़गढ़ दुर्ग
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की एजेंसी संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली ने दुर्ग के फतहप्रकाश महल में तीन दिवसीय मीरा महोत्सव का आयोजन। किया। इसका केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उद्घाटन करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ किला देश में ताजमहल, आमेर और कुतबमीनार जैसा ही पहचान रखता है। आने वाले पर्यटक एक रात यहां विश्राम कर सके, इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि चित्तौड़गढ़ में आने वाले पर्यटकों को चित्तौड़ के आर्टनरी के साथ दर्शनीय स्थलों की श्रृंखला को विकसित कर सके। यह किस तरह की गतिविधियों का आयोजन हो सके, पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ाई जा सके, देश के भाव शौर्य और बलिदान का प्रतीक चित्तौड़गढ़ दुर्ग आकर्षण का केंद्र बने इसके लिए जिला प्रशासन को एक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस पर 360 डिग्री से विचार कर योजना बनाकर भेजें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE