BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 12:57 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी में ग्रामीणों का हल्लाबोल, किसानों ने गेट बंद कर की नारेबाजी, प्रदर्शन की भनक लगते ही दौड़ी खाकी और मंडी प्रशासन के अधिकारी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और मंडी गेट को बंद कर नारेबाजी की। दरअसल, नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में बनाई गई है। यहां के आसपास के तीन गांव डुंगालवाड़ा, चंगेरा और सगराना के ग्रामीण नवीन मंडी के दोनो गेट जावद ओर चंगेरा गेट पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे है।

उनका कहना है कि स्पीड ब्रेकर के अभाव में आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। किसानों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार मंडी प्रशासन और जिम्मेदारों को अवगत कराया गया। बावजूद इसके उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते आज उन्हें मंडी गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।


हंगामे की सूचना पर मंडी प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर दो दिन में उनकी मांगों और समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया। जिसके बाद किसानों ने अपना विरोध खत्म किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पुनः में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

गेट पर लगी लोगों की भीड़-
वहीं हंगामा और मंडी का गेट बंद होने के चलते मंडी गेट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और मंडी उपज लेकर पहुंचने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन में बाहर से आए किसानों ने भी अपना समर्थन दिया और ग्रामीणों की मांगों को वाजिब बताया। इस दौरान करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मंडी के कामकाज प्रभावित हुआ। हालांकि पहले से मंडी में मौजूद किसानों की उपज की नीलामी बदस्तूर जारी रही।

समस्या का समाधान करेंगे-
कृषि उपज मंडी नीमच के निरीक्षक समीर दास ने बताया कि मंडी के गेट पर ब्रेकर बनाने को लेकर ग्रामीणों ने मंडी गेट बंद किया था। आधे घंटे तक किसान अपनी उपज अंदर नहीं ले जा सके हालांकि अंदर नीलामी जारी रही। समझाइश के बाद गेट खोल दिया है। दो-तीन दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। वेसे भी स्पीड ब्रेकर बनाने का प्रावधान है, सामग्री भी पड़ी हुई है। जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। इस संबंध में इंजीनियर से भी चर्चा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE