चित्तौड़गढ़। श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी साध्वी कमलावती महाराज की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका महासती डॉ कुमुदलता श्री का आगामी चातुर्मास सुभाष नगर भीलवाड़ा में घोषित हुआ है। महा साध्वी डॉ कुमुद लता श्री आदि ठाणा चार का वर्ष 2025 का चातुर्मास पुणे में घोषित किया गया। भीलवाड़ा चातुर्मास प्रवास में महासती डॉ कुमुद लता जी के साथ स्वर साधिका महासती डॉ महाप्रज्ञा श्री वास्तु शिल्प महासती डॉ पदम कीर्ति और विद्याभिलाषी महासती राज कीर्ति श्री वर्ष 2025 में सुभाष नगर भीलवाड़ा में चातुर्मास हेतु विराजित रहेंगे। सुश्रावक बलवंत बाघमार ने बताया कि वर्षावास की सूचना मिलते ही चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा में हर्ष की लहर छा गई।