नीमच।ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज की MCA की प्रतिभाशाली छात्रा श्रद्धा बाहेती ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन का प्रदर्शन करते हुए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल की मेरिट सूची में संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवम स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस अवसर पर संस्था के निर्देशिका डॉ.माधुरी चौरसिया ने बताया कि यह हमारे शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है यह उपलब्धि न केवल श्रद्धा के लिए बल्कि ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज के लिए भी गर्व का विषय है।श्रद्धा की इस उपलब्धि के लिए बधाई। उनकी मेहनत,समर्पण और प्रतिभा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। हमें उम्मीद है कि श्रद्धा अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करेंगी और अपने परिवार,संस्थान और समाज के लिए गर्व का विषय बनेंगी।
संस्था के वाइस चांसलर डॉ प्रशांत शर्मा ने बताया कि ज्ञानोदय संस्थान ने श्रद्धा को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया,जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र शक्तावत एवं उपप्राचार्य सुरेंद्र पांडे ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की।