नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 24 अगस्त 2026 को दोपहर 3रू30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में पूर्व जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के पालन प्रतिवेदन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी सुरक्षा योजना के भुगतान, राष्ट्रीय शिशु एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा मातृ एवं बाल स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
इसके अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, क्षय एवं मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन एवं अंधत्व निवारण कार्यक्रम सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा होगी। बैठक में दस्तक अभियान की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी।
बैठक के लिए संबंधित जिला अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्धारित एजेंडा के अनुसार आवश्यक जानकारी एवं प्रगति विवरण के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।