BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मौत का करंट! बैकवॉटर में युवक की जान गई, शव.. <<     BIG REPORT : अमानक पनीर मामले के तार राजस्थान तक.. <<     BIG REPORT : नया पीटीआर लगाने के बाद भी लो वोल्टेज की.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की संयुक्त बैठक सम्पन्न,.. <<     NEWS : इंटक में बड़ा संगठनात्मक ऐलान, शुभम.. <<     KHABAR : जावरा में जीएसटी अधिकारी की कार पलटी, कार.. <<     NEWS : अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए आवेदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्थाओं.. <<     KHABAR : दीपावली पड़वा जुलूस को लेकर भौंरासा.. <<     NEWS : दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : खाकी का मानवीय चेहरा, नवागत एसपी आदित्य.. <<     KHABAR : मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्ती, जिलेभर.. <<     NEWS : मतपत्र में एक प्रत्याशी का नाम छूटा तो.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों को मिलेगा.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर नीमच की सड़कों पर बदलेगा पूरा.. <<     KHABAR : पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2026, 10:18 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्थाओं में होगा सुधार, स्वच्छता-सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर, केन्द्रीय बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के लिए डीबीएफओटी मॉडल पर डीपीआर तैयार करने के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष भवानी सिंह देथा ने 3 नवंबर को चित्तौड़गढ़ केन्द्रीय रोडवेज बस स्टैंड और प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी कार्यालय का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वच्छता, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर-
निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने बस स्टैंड परिसर में नियमित साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने को कहा।

उन्होंने रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालकों को निर्धारित वर्दी में रहने और उन्हें पर्याप्त विश्राम उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही निगम की सभी बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त सीटों की मरम्मत कराने, यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था करने तथा बुकिंग काउंटर और दिशा-सूचक बोर्ड लगाने को कहा।

डीबीएफओटी मॉडल पर विकसित होगा केन्द्रीय बस स्टैंड-
प्रमुख शासन सचिव ने केन्द्रीय बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के लिए नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर डीबीएफओटी मॉडल पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक लाभार्थी का डिजिटल रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन कर रहे लाभार्थियों से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने के संबंध में भी जानकारी ली।

परिवहन कार्यालय की व्यवस्थाओं और राजस्व लक्ष्यों की समीक्षा-
प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवंटित राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में आमजन के लिए पुरुषों एवं महिलाओं की पृथक सुविधाएं, बैठने की समुचित व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। साथ ही अनुपयोगी सामान की नियमानुसार नीलामी कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और लंबित चालानों का निर्धारित समयावधि में निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड का शाम के समय औचक निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था सामने आने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ये अधिकारी रहे मौजूद-
निरीक्षण के दौरान प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचन्द पारीक, जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता, नगर विकास न्यास सचिव कैलाश चन्द गुर्जर, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर के अधीक्षण अभियंता (निर्माण) दीपेश नागर तथा चित्तौड़गढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक दिनेश जाट उपस्थित रहे

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE