चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की राजस्थान प्रदेश इकाई की चित्तौड़गढ़ जिला शाखा की 38 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया की अनुशंसा पर घोषित कार्यकारिणी में शुभम श्रीवास्तव को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न उद्योगों एवं विभागों से जुड़े श्रमिक प्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी में नरोत्तम जोशी को मुख्य संरक्षक, तुलसीदास सनाढ्य को मुख्य सलाहकार, विमलचंद जैन को संरक्षक तथा डी.पी. सिंह एवं नाहर सिंह को सलाहकार बनाया गया है।
इसी प्रकार मनोज डागर, विजय सिंह, चैन सिंह, धर्मपुरी गोस्वामी एवं अभिषेक मेहता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हीरालाल विजयवर्गीय, प्रकाशचंद्र व्यास, उत्तम सिंह, गोपाल वैष्णव एवं आर.के. भाटी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजू सिंह जाट एवं आशीष त्रिवेदी को संयुक्त महामंत्री बनाया गया है। वहीं, मोहन गौड़ को कोषाध्यक्ष तथा नरेश सिंह भाटी, यू.एस. शर्मा, गणपत मेघवाल, पियूष शर्मा एवं रमेश जाट को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
नितिन सिंगोलिया, राधेश्याम शर्मा एवं राम सिंह को वरिष्ठ संगठन मंत्री तथा इमरान खान, प्रमोद कुमार व्यास, मुकेश मतानियां एवं देवी लाल गुर्जर को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। अय्यूब खान को प्रचार मंत्री और हेमराज मीणा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। वहीं, लाल सिंह, सलीम भाई, पवन जैन एवं कैलाश सिंह भाटी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त जिला महामंत्री शुभम श्रीवास्तव ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। साथ ही श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाएंगे।