BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: अफीम नीति में बदलाव की चर्चाओं से.. <<     KHABAR : महालक्ष्मी मंदिर में सज गया कुबेर का.. <<     BIG UPDATE: MP Police में बड़ा फेरबदल! 8 IPS अधिकारियों के.. <<     BIG NEWS : 18 नवंबर को गांधीसागर में होगी.. <<     VIDEO NEWS: खाकी की अनूठी पहल! अनाथों और बुजुर्गों के.. <<     BIG NEWS : कॉलेज मैदान स्थित पटाखा बाजार का.. <<     VIDEO NEWS: मौत का करंट! बैकवॉटर में युवक की जान गई, शव.. <<     BIG REPORT : अमानक पनीर मामले के तार राजस्थान तक.. <<     BIG REPORT : नया पीटीआर लगाने के बाद भी लो वोल्टेज की.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की संयुक्त बैठक सम्पन्न,.. <<     NEWS : इंटक में बड़ा संगठनात्मक ऐलान, शुभम.. <<     KHABAR : जावरा में जीएसटी अधिकारी की कार पलटी, कार.. <<     NEWS : अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए आवेदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्थाओं.. <<     KHABAR : दीपावली पड़वा जुलूस को लेकर भौंरासा.. <<     NEWS : दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : खाकी का मानवीय चेहरा, नवागत एसपी आदित्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2026, 10:54 am
BIG REPORT : अमानक पनीर मामले के तार राजस्थान तक पहुंचे, मिश्रौली की पूजा दूध डेयरी पर बड़ी कार्रवाई, 30 क्विंटल अमानक मावा मिल्क और 30 किलो पनीर नष्ट कराया, 25 से 30 किलो मिठाई भी अमानक मिली, डेयरी का गोदाम सील, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। क्षेत्र में सामने आए अमानक पनीर के मामले की जांच अब राजस्थान तक पहुंच गई है। जांच के दौरान राजस्थान के झालावाड़ जिले के मिश्रौली स्थित पूजा दूध डेयरी से जुड़ाव सामने आया है। सूचना के आधार पर संबंधित अधिकारियों ने डेयरी पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अमानक खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई और गोदाम को सील कर दिया। 

एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि अमानक पनीर मामले की जांच के दौरान राजस्थान से जुड़े संभावित लिंक की पड़ताल की गई थी। इस दौरान मिश्रौली से कनेक्शन सामने आया। इसके बाद गरोठ थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव ने मिलावट के संबंध में संबंधित थानाधिकारी से चर्चा कर आवश्यक जानकारी साझा की थी। 

थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव ने बताया कि मिश्रौली स्थित डेयरी संचालक महेश पाटीदार द्वारा बड़ी मात्रा में अमानक मावा, पनीर और मिठाई तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में राजस्थान पुलिस को जानकारी दी गई थी।

पूजा दूध डेयरी पर जांच, बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मिली-
मिश्रौली थाना प्रभारी कमल किशोर ने बताया कि सूचना के आधार पर पूजा दूध डेयरी पर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान वहां करीब 30 क्विंटल अमानक मावा मिल्क, 30 किलो अमानक पनीर तथा 25 से 30 किलो मिठाई पाई गई। अमानक पाए गए मावा मिल्क और पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

उन्होंने बताया कि झालावाड़ से पहुंचे संबंधित अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इसके साथ ही डेयरी के गोदाम को सील कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

राजस्थान तक पहुंचे तार, जांच का दायरा बढ़ा-
गरोठ में सामने आए अमानक पनीर के मामले के बाद अब राजस्थान के मिश्रौली स्थित डेयरी तक जांच पहुंच गई है। बड़ी मात्रा में अमानक खाद्य सामग्री मिलने और गोदाम सील किए जाने के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। अब खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट और संबंधित विभागों की आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE