चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत राशमी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अड़ाना के वार्ड संख्या-3 में वार्ड पंच पद के लिए पुनर्मतदान कराया जाएगा। मतदान के दौरान मतपत्र में एक प्रत्याशी का नाम अंकित नहीं होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने पुनर्मतदान के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, वार्ड संख्या-3 में वार्ड पंच पद के लिए 16 नवंबर को चतुर्थ चरण के मतदान के साथ सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अड़ाना में पुनर्मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना भी कराई जाएगी। वहीं, 17 नवंबर को सुबह 10 बजे इसी मतदान केंद्र पर उपसरपंच पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।