नीमच। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत नीमच द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत वार्ड क्रमांक 19, तिलक वार्ड स्थित मुलचंद मार्ग में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका नीमच के श्री गोपाल नरवाल ने की।
अभियान के दौरान मेरा युवा भारत नीमच से जुड़े युवाओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता-
स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जिले में स्वच्छता शपथ, जागरूकता गतिविधियां, श्रमदान, सफाई अभियान, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
समस्त कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में संचालित किए जा रहे हैं। मेरा युवा भारत नीमच ने युवाओं एवं आमजन से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता कर स्वच्छ एवं सुंदर नीमच के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।