BREAKING NEWS
KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : सेवा भाव से कार्य करें, अनियमितता पर होगी.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2026, 4:33 pm
KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं, 15 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थी, आयुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल होने के बावजूद नौकरी से वंचित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। पिछले 15 दिनों से लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर डेरा डालकर नियुक्ति की मांग कर रहे इन अभ्यर्थियों से मंगलवार रात लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने करीब रात 8ः30 बजे जमीन पर बैठकर बातचीत की। आयुक्त गेट के सामने ही जमीन पर बैठ गए और एक-एक कर अभ्यर्थियों की बात सुनी। करीब एक हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं जो परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद आवेदन की अंतिम तिथि तक उनके पास डीएलएड की डिग्री पूरी नहीं थी।


इसको लेकर नियुक्ति से बाहर हो गए हैं। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आयुक्त ने साफ कहा कि फिलहाल मामला कोर्ट में है, नियमों के मुताबिक ही कार्रवाई संभव है और यदि फैसला अभ्यर्थियों के पक्ष में आता है तो सेवा में लेने की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए प्रदर्शनकारी युवाओं और खासकर छात्राओं को रात में खुले में नहीं रुकने और घर जाने की समझाइश भी दी।


उम्मीदवारों के मुताबिक, वर्ष 2025 में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के 13,089 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। आवेदन के दौरान रिजल्ट जारी होने तक संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता होने की बात कही गई थी। हालांकि, अंतिम परिणाम जारी होने के बाद चयन अधिकारियों ने शैक्षणिक योग्यता की कट ऑफ डेट 25 अगस्त 2025 तय कर दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE