पिपलिया मंडी। कृषि उपज मंडी, पिपलिया में हम्माल उस्मान ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए किसान का पैसों से भरा पर्स उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने में मदद की।
जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को ग्राम बुढ़ा निवासी कृषक घनश्याम पाटीदार अपनी सोयाबीन की उपज लेकर कृषि उपज मंडी पिपलिया पहुंचे थे। इसी दौरान उनका पैसों से भरा पर्स कहीं गिर गया।
मंडी में कार्यरत हम्माल उस्मान को पर्स मिला। उन्होंने बिना किसी लालच के पर्स तत्काल मंडी कर्मचारी को सौंप दिया, ताकि उसे उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया जा सके।
उस्मान के इस कार्य की मंडी परिसर में सराहना की गई। वर्तमान समय में उनकी ईमानदारी और जिम्मेदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनकी इस नेक पहल को लोगों ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल बताते हुए सराहा।