BREAKING NEWS
BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : सेवा भाव से कार्य करें, अनियमितता पर होगी.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2026, 4:42 pm
BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में हो रही थी तस्करी, जब नेशनल हाईवे पर खाकी ने की नाकाबंदी तो हुआ खुलासा, हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी खेप, मौके से आरोपी चालक गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एसओजी जयपुर से मिले इनपुट के आधार पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से विभिन्न ब्रांड की 505 कार्टून अवैध शराब एवं बीयर जब्त की है। शराब को पुराने बिस्किट के बॉक्स की आड़ में ट्रक के कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब चंडीगढ़ निर्मित बताई गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए है।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा मिनी ट्रक-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह एवं पुलिस उप अधीक्षक बड़ीसादड़ी हरिशचंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवाड़ थानाधिकारी भवानीशंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान एसओजी जयपुर के कांस्टेबल राकेश कुमार से मिनी ट्रक में अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारायणपुरा टोल से पहले नाकाबंदी कर संदिग्ध मिनी ट्रक को रुकवाया।

तलाशी के दौरान ट्रक के कंटेनर में पुराने बिस्किट के बॉक्स की आड़ में विभिन्न ब्रांड की शराब एवं बीयर के 505 कार्टून छिपाकर रखे मिले। पुलिस ने शराब को जब्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा से गुजरात ले जा रहा था शराब-
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकु पिता रामनिवास, उम्र 25 वर्ष, निवासी हट्टा, लोहड़ बाजार, भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि जब्त शराब चंडीगढ़ निर्मित है और आरोपी इसे हरियाणा से गुजरात की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मिनी ट्रक को जब्त कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

60 लाख रुपए की शराब जब्त-
कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड की 505 कार्टून अवैध शराब एवं बीयर, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए है, जब्त की गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम-
थानाधिकारी भवानीशंकर, एएसआई ईश्वर सिंह, एसओजी जयपुर के कांस्टेबल राकेश कुमार, टंवर सिंह, रोशन लाल, भावेश, श्रीभान सिंह, विजय सिंह एवं चालक भैरूलाल की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE