शामगढ। चौकी चंदवासा थाना शामगढ व्दारा नाबालिक बालिकाओ को खोजने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनि मनोज महाजन एवम् टीम द्वारा अपहर्ता को किया दस्तयाब
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओ को खोजने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ दिनेश प्रजापति के निर्देशन मे थाना प्रभारी शामगढ धर्मेन्द्र शिवहरे द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि मनोज महाजन द्वारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अपहर्त बालिका राधा (परिवर्तित नाम) उम्र 13 साल 10 माह को दस्तयाब कर परिजन के सुपुर्द किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26.04.2025 को फरियादी ने अपने नाबालिग पुत्री राधा (परिवर्तित नाम) उम्र 13 साल 10 माह की घर से अचानक बिना बताये कही चले जाने तथा वापस घर नही आने के संबंध मे रिपोर्ट करने पर थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 145/25 धारा 137 (2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान अपहर्ता तथा आरोपी की तलाश में गठित विशेष टीम व्दारा तकनीकी माध्यम से बालिका को खोजने का कार्य प्रारंभ किया गया जो वरिष्ठ अधिकारीगणो के लगातार सकुशल मार्गदर्शन एवम् प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अनुसंधान कर उनि मनोज महाजन तथा टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ विश्वसनीय मुखबीर तंत्र के आधार पर अपहर्ता को सकुशल दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया।
सराहनीय कार्य-
उक्त सराहनीय कार्य मे निरी. धर्मेन्द्र शिवहरे थाना प्रभारी शामगढ, उनि मनोज महाजन चौकी प्रभारी चंदवासा, सउनि रुपसिंह झाला, प्र.आर. 438 सूरजपालसिंह, आर 327 मनीष सांवलिया, 130 प्रहलाद गरासिया, म. आर. 181 ऋतु. सोनी, का विशेष योगदान रहा।