छतरपुर। बीते रोज दमोह जिला हटा क्षेत्र में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल मगरोन के अध्यक्ष व शिक्षक राजेश त्रिपाठी को लूटकर उनकी निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों को अब तक न पकड़े जाने से देशभर में आक्रोश है हत्यारों की सीघ्र गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन छतरपुर एडिशनल एसपी विदिता डागर को सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की गई।
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल छतरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि मगरोन मंडल के प्रभारी व शिक्षक राजेश त्रिपाठी हमेशा बागेश्वर धाम के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। बिगत दिनों वे बैंक से 4 लाख लेकर अपने गांव सुनवानी जा रहे थे। तभी पूर्व से रेकी कर रहे बदमाशों ने सुरक्षित स्थान जानकर रास्ते में न केवल उन्हें रोका बल्कि सड़क से दूर ले जाकर उनके साथ जमकर मारपीट की और रुपये छीन लिए। मरणासन्न हालत में श्री त्रिपाठी को छोड़ दिया गया। जब त्रिपाठी ने अपने छोटे भाई को फोन लगाकर बताया कि उनके साथ यह घटना घटी है तभी बदमाशों ने उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस घटना में श्री त्रिपाठी की मौत हो। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल छतरपुर के सदस्य मोटे के महावीर मंदिर प्रांगण में इकट्ठे हुए जहां 2 मिनट का मन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई, इसके बाद सभी सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडिशनल एसपी विदिता डागर को सोपा। ज्ञापन के दौरान बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सचिव राजेंद्र मिश्रा, सुंदर रैकवार, विनय प्रताप सिंह बीनु, मेजर साहब, आशीष खरे, देवेश दयाशंकर चतुर्वेदी, परशुराम द्विवेदी, सुखलाल रैकवार, मोतीलाल रैकवार, पप्पू शर्मा, कमल अवस्थी, ओमप्रकाश तिवारी, राहुल पटेल, सत्येंद्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा, डॉ ऋषि त्रिपाठी, डालडे मातेले, कमलेश विश्वकर्मा, अनिरुद्ध असाटी, सानू गुप्ता, कान्हा गांधी, कार्तिक तिवारी, वैभव तिवारी, रामचरण रैकवार, रामसनेही अहिरवार, अनमोल नामदेव, रविंद्र सिंह, पीटी नागेश्वर, शैलेंद्र तिवारी मिंटू, कृष्णा असाटी,आनंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।