BREAKING NEWS
UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 10:53 am
NEWS : बेगूं में फैले उल्टी दस्त रोग से एक व्यक्ति की मृत्यु, जिला प्रशासन ने की तत्काल कार्रवाई, आमजन को पहुंचाई राहत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के बेगू क्षेत्र में उल्टी दस्त की बीमारी पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाई है।

जिले के बेगू क्षेत्र के ग्राम धुलखेडा वार्ड नं0 25 में दूषित जल से उल्टी दस्त रोग फैलने की सूचना पर 16मई  जिस पर तहसीलदार बेगूँ, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बेगूँ एवं जन स्वा० अभियात्रिकी विभाग वेगूँ को जांच एवं सर्वे हेतु निर्देशित किया एवं स्वयं द्वारा भी मौका निरीक्षण किया गया। चिकित्सा विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त सर्वे कर प्रस्तुत रिपोर्ट अनुसार दिनांक 16 से 19 तक टीम बनाकर कर उक्त वार्ड नं0 25 का घर-घर जाकर सर्वे किया गया। सर्वे में पाया कि कुल 54 व्यक्ति उल्टी दस्त रोग से ग्रसित पाये गये जिनमें से 22 रोगियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया तथा 32 रोगियों को उपजिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया जिनमें से 13 व्यक्तियों को बाद ईलाज डिस्जार्ज कर दिया एवं 16 रोगियों का वर्तमान में ईलाज चल रहा है। 3 व्यक्ति (शंकरलाल पिता चतुर्भूज धाकड उम्र 75 वर्ष, जमना पत्नी जोधराज धाकड उम्र 35 वर्ष, तुलसी पत्नी चुन्नीलाल धाकड 85 वर्ष) को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया जिसमें से 1 व्यक्ति की मृत्यु  (शंकरलाल पिता चतुर्भूज धाकड उम्र 75 वर्ष) आज दिनांक 19.05.2025 को हुई है जिसकी पीएम रिर्पाेट अभी तक प्राप्त नही हुई है।

गन्दे पानी की शिकायत पर जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग बेगूँ द्वारा भी टीम गठन किया जाकर दुषित जल के संबंध में जांच कराई जिसमें पाया कि एक नल कनेक्शन में नाली के पास लीकेज पाया गया जिसको विभाग द्वारा मौके ठीक करा दिया, तत्पश्चात ग्राम धूलखेडा की वितरण पाईपलाईन के पानी को सुपरक्लोरिनेशन प्रकिया के द्वारा उपचारित किया गया एवं सप्लाई के सेंपल जांच हेतु जिला प्रयोगशाला चित्तौडगढ में भिजवाया गये। वर्तमान में धूलखेडा में प्रभावित क्षेत्र में विभाग द्वारा टेंकरों के माध्यम से जलापूर्ति चालू करवा दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE