नीमच। दिनांक 22.05.2025 (गुरुवार) को 11 केव्ही टाउन-2 फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 22.05.2025 (गुरुवार) को प्री. मानसून लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केव्ही टाउन-2 फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे तक बंद रहेगा।
11 केव्ही टाउन-2 फीडर बन्द रहने से 14/2 एवं 14/3 विकास नगर, टीचर्स कॉलोनी, जवाहर नगर, हुड़को कॉलोनी, एल.आई.सी. ऑफिस, डॉ. चौरड़िया हॉस्पीटल, अम्बेडकर मार्ग से शौरूम चौराहे तक इत्यादि क्षेत्र प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।