BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : मालवा में बदला मौसम का मिजाज! रातें.. <<     खरगोन में पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत,.. <<     BIG NEWS : त्योहारों की मिठास में मिलावट का कितना.. <<     VIDEO: मन्नत पूरी हुई तो सांवरिया सेठ को चढ़ाया.. <<     BIG NEWS : दीपों की चमक के बीच उठा बाल शोषण के खिलाफ.. <<     BIG VIDEP UPDATE: मालवा से पूरे MP तक मेगा रोड प्लान! अगले 20.. <<     SHORT: धनतेरस-दीपावली से पहले सोने-चांदी के बाजार.. <<     KHABAR : अब सिर्फ फसल उगाकर मंडी में नहीं बेचेंगे.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना खरीदने बाजार जाने से पहले रुकिए,.. <<     BIG NEWS : धनतेरस पर सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS : भोपाल-मंदसौर और भोपाल-ग्वालियर समेत पांच.. <<     KHABAR : सुबह बछ बारस पर गाय-बछड़े का पूजन, शाम को.. <<     SHORT: क्या अफीम नीति 2026-27 में होने जा रहा है कोई.. <<     जावरा के पास 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा,.. <<     BIG NEWS : अफीम काश्तकारों के लिए बड़ी खबर, नीति में.. <<     BIG VIDEO NEWS: अफीम नीति में बदलाव की चर्चाओं से.. <<     KHABAR : महालक्ष्मी मंदिर में सज गया कुबेर का.. <<     BIG UPDATE: MP Police में बड़ा फेरबदल! 8 IPS अधिकारियों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2026, 11:20 am
KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड, 40 दानपेटियों से निकली करोड़ों की राशि, गिनती के लिए बनेगा नया स्पेशल हॉल, पढै़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर के दान में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाल ही में हुई दानपेटियों की गिनती में मंदिर को इतिहास का सबसे बड़ा 1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपये का रिकॉर्ड दान प्राप्त हुआ है। महज 5 महीनों के भीतर दान की राशि में 35.5% का भारी इजाफा देखा गया है।


40 दानपेटियों से निकला खजाना; पारदर्शी गिनती के लिए बनेगा स्पेशल हॉल
मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बप्पा के दरबार में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान चढ़ाया है।


मार्च से 47 लाख रुपये ज्यादा: पिछली बार मार्च में हुई गिनती के दौरान 1 करोड़ 33 लाख 67 हजार 724 रुपये मिले थे, जिसकी तुलना में इस बार 47 लाख 44 हजार रुपये अधिक मिले हैं।


2 साल में 11 करोड़ रुपये से अधिक: बीते दो वर्षों में कुल 7 बार दानपेटियां खोली गई हैं, जिनसे मंदिर को 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि प्राप्त हुई है।


ऑनलाइन दान का क्रेज: पिछले 12 महीनों में श्रद्धालुओं ने डिजिटल माध्यम से भी अपनी आस्था जताई और मंदिर को 75 लाख रुपये का ऑनलाइन दान मिला।


पारदर्शिता का नया मॉडल: दान की गिनती प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए अब मंदिर परिसर में एक अलग ‘स्पेशल काउंटिंग हॉल’ बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE