पोलायकलां। नगर में उस समय भक्तिमय माहौल बन गया, जब टीकोंन धाम वाले बाबा सद्गुरुदेव महाराज भाजपा नेता बंटी अफसर उर्फ सुनील के स्वनिवास पर पहुंचे। बाबा के आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनके दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धा के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने बाबा सद्गुरुदेव महाराज का पुष्पमाला, शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा ने कहा कि संतों की सेवा और उनका आशीर्वाद कभी व्यर्थ नहीं जाता। श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई संत सेवा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
सम्मान कार्यक्रम में मोहनलाल अफसर, छतरसिंह अध्यापक, मोहनलाल मंडलोई, राहुल, मनीष, गट्टूभाई, रमेशचंद्र, मांगीलाल चौधरी, सुरेश डीपी साहब, लखन गिरोटिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने सद्गुरुदेव महाराज से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह नजर आया और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।