खरगोन। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर द्वारा जारी किये गए बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम पर सवाल खड़े हो गए है। पीजी कॉलेज के एक साथ 73 विद्यार्थियों के फेल हिलने पर विद्यार्थियों ने परिणामो पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को हंगामा किया। रिजल्ट आने पर असंतुष्ट छात्रों ने प्रचार्य से मुलाकात पर परिणाम सुधार की मांग की है। विद्यार्थियों के अनुसार 3 अप्रैल 2025 को कॉलेज के कमरा नम्बर 34 में 40 विद्यार्थियों ने एक साथ परीक्षा दी थी। परीक्षा के दौरान प्रशन पत्र में बदलाव था जिसकी जानकारी पर्यवेक्षक को भी दी थी, जिस पर पर्यवेक्षक ने पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी को जानकारी देने की बात की थी लेकिन कोई सुधार नही हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने भी प्रश्न पत्र बदलाव की बात स्वीकारते हुए यूनिवर्सिटी से सुधार का भरोसा दिया है।