देवास। प्रेम नगर पार्ट 2 में रहने वाले रहवासी कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने प्रेम नगर पार्ट 2 कॉलोनी में एक व्यक्ति पर शासकीय बोरिंग पर कब्जे सहित अन्य शिकायते कलेक्टर से की। रहवासी अनुष्का ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी बोरिंग है जो की अन्य लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया है वहां पर गैस पाइपलाइन भी है जो कि दो बार फुट चुकी है इसके साथ ही ड्रेनेज की भी समस्या है और चेंबर में भी गाय गिर चुकी है। हमारी मांग है कि यहां पर तुरंत जो भी अतिक्रमण है उसे हटाया जाए अतिक्रमण के चलते वहां पर काफी कम जगह बची है। ऐसे में वहां पर जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। हमने इस बारे में उनसे बात भी की लेकिन उन्होंने नहीं सुना इसके बाद हमने यहां पर शिकायत की है। कलेक्टर ने हमें जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।