देवास। वार्ड क्रमांक 14 बीराखेड़ी में स्कूल निर्माण के लिए शासकीय भूमि का आवंटन किया गया था लेकिन पटवारी सहित अन्य लोगों द्वारा उस पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय पूर्व पार्षद राजेश दांगी ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि यहां पर शिक्षा विभाग को स्कूल निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई थी जिसमें करीब 35 लाख रुपए की लागत से स्कूल का निर्माण होना है जिसमें कुछ निर्माण कार्य शुरू भी हुआ है लेकिन कुछ भूमि पर दो से तीन लोगों का कब्जा है जो कब्जा नहीं छोड़ रहे। इसको लेकर मैंने पहले भी कई बार शिकायत की है लेकिन कोई निराकरण नहीं निकला। स्कूल के लिए जो आवंटित भूमि है उस पर जब तक कब्जा नहीं छूटेगा तब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होगा।वहीं उन्होंने बताया कि यहां पर पटवारी दीपिका बोरीवली रोशन सेठ,ओर अनिल नामक व्यक्ति का कब्जा है।इसको लेकर यहां पर आवेदन दिया है और कलेक्टर से जल्द ही पूरे मामले के निपटारे को लेकर निवेदन किया है। कलेक्टर महोदय ने जल्द से जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।