नीमच। अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ ने बुधवार को तहसील कार्यालय जीरन एवं न्यायालय तहसीलदार जीरन व न्यायालय नायब तहसीलदार जीरन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेख दस्तावेज, पंजीयों आदि का अवलोकन किया गया।
न्यायालय तहसीलदार जीरन में प्रचलित प्रकरण बंटवारा एवं अभिलेख दुरूस्ती से संबंधित प्रकरणों का भी अवलोकन किया। जिसमें बंटवारा प्रकरण में 04 पेशियों तक हल्का पटवारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर हल्का पटवारी कुचडोद तथा हल्का पटवारी बामनिया द्वारा तीन पेशियों तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही तीन माह से अवधि के प्रकरणों का नियमानुसार अविलंब निराकरण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।