अशोकनगर। मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का गढ़ बनते जा रहा है। भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला अशोकनगर जिले से सामने आया है। जहां लोकायुक्त ने कंप्यूटर ऑपरेटर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बीच सड़क लोकायुक्त की टीम ने घूसखोर को दबोचा है। इस कार्रवाई को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने अंजाम दिया है।
दरअसल, कृषि अभियांत्रिकी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ शैलेंद्र सिंह हेमंत ने कुमार आर्य से कृषि यंत्रों की 750000 की सब्सिडी डालने के लिए 15,000 रुपये की डिमांड की थी। पहले ही शैलेंद्र सिंह ने 5 हजार रुपये ले लिए थे. जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत लोकायुक्त से की थी। टीम ने जांच के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को ट्रैप किया।
आज बुधवार को कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह हेमंत कुमार को रिश्वत की राशि देने गांधी पार्क के पास बुलाया। लेकिन उसे क्या पता था कि लोकायुक्त उसके लिए पहले ही जाल बिछा चुकी है। वह जब फरियादी ने पैसे ले रहा था, तभी टीम ने उसे रंगेहाथों धर दबोचा. फिलहाल, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।