सतवास। नगर सतवास में पूर्व में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा घर में घुसकर आदिवासी परिवार के परिजनों सहित महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में क्षेत्र के विधायक मुरली भंवरा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे उन्होंने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और आश्वासन दिया कि प्रशासन से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे , कार्यवाही निष्पक्ष होगी वही पीड़ित परिवार के लोगों में आक्रोश व्याप्त है घटना को लेकर परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की है।