BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<     KHABAR : जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,.. <<     शहडोल में आदिवासी छात्राओं का फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2025, 5:03 pm
KHABAR : उज्जैन के चक्रतीर्थ में लगेगा 60 फीट ऊंचा सुदर्शन चक्र, पांच किमी दूर से देगा दिखाई, देश का पहला श्मशान जहां लगेगा इतना बड़ा स्टैच्यू, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। चक्रतीर्थ मुक्तिधाम ( श्मशान घाट) पर जल्द ही सुदर्शन चक्र का 60 फीट ऊंचा स्टैच्यू स्थापित होगा। यह इतना बड़ा होगा कि इसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकेगा। इस चक्र के माध्यम से अपनों के अंतिम संस्कार के लिए यहां आने वाले लोग उज्जैन के पौराणिक महत्व से चक्रतीर्थ श्मशान के जुड़ाव की गाथा के बारे में जान सकेंगे।


उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे बने प्राचीन श्मशान घाट को चक्रतीर्थ कहा जाता है। लेकिन कम ही लोग हैं जो इसके पीछे की गाथा जानते होंगे। अब जल्द ही नगर निगम, अंतिम पड़ाव व मोक्ष के स्थान चक्रतीर्थ की कहानी बताने वाला 60 फीट ऊंचा सुदर्शन चक्र का स्टैच्यू स्थापित करेगा। 80 लाख रुपए से बनने वाला स्टैच्यू करीब पांच किमी दूर से दिखाई देगा। संभवतरू देश में पहली बार किसी श्मशान में इतना विशाल स्टैच्यू स्थापित किया जा रहा है। चक्रतीर्थ के नामकरण और इसके पीछे की गाथा अब जनता के सामने स्टैच्यू के माध्यम से आएगा।


महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि हाथ में चक्र करीब 15 फीट चौड़ा रहेगा। वहीं जमीन पर पुष्प की आकृति बनाई जाएगी। इसे छोटे गार्डन को विकसित करने के बाद स्थापित किया जाएगा। यह शिप्रा नदी के बड़े पुल, दत्त अखाड़ा, कार्तिक मेला प्रांगण और बड़नगर रोड से भी दिखाई देगा। सुदर्शन चक्र के लिए 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसकी ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर ली है। जल्द ही काम शुरू होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE