BREAKING NEWS
REPORT : पीएम सूर्य घर योजना में 3 किलोवॉट सोलर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख को पोस्ट ऑफिसों में.. <<     खरगोन के भगवानपुरा में जान हथेली पर रखकर.. <<     KHABAR : बावड़ी उत्सव के साथ जल संरक्षण का संकल्प,.. <<     अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक.. <<     KHABAR : पीएम आवास का सपना लेकर दुनिया छोड़ गए.. <<     छतरपुर में 'जल गंगा संवर्धन अभियान',राजनगर की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 10:22 am
KHABAR : मंडलेश्वर थाना हुआ आई इस ओ आई एस ओ होने से पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोर। जिले के महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस थाना मंडलेश्वर अब उच्च गुणवत्ता के मापदंडों के पालन के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता संस्था आई एस ओ से सर्टिफाइड हो गया है।महेश्वर तहसील के करही महेश्वर और बागोद के बाद मंडलेश्वर थाना तीसरा थाना है जिसे आई एस ओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।सोमवार को समारोह पूर्वक आई एस ओ संस्था के कंसलटेंट जितेन्द्र खंडेलवाल की उपस्थिति में थाना प्रभारी दीपक यादव को सर्टिफिकेट प्रधान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा थे,विशेष अतिथियों में विधायक राजकुमार मेव वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चन्द मोयदे नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे मंडल अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र पाटीदार शामिल थे।पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी दीपक यादव को आई एस ओ प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए कहा कि थाना आई एस ओ प्रमाणित होने से थाने की कार्यप्रणाली में बदलाव आएगा यहां आम नागरिक को पुलिस से मधुर संबंध स्थापित होंगे और जनता का सहयोग भी बढ़ेगा। पुलिस से वो व्यक्ति डरे जो चोर है अपराधी है आम आदमी को डरने की जरूरत नहीं है।पुलिस सेवा हॉस्पिटल के बाद ऐसी सेवा है जो दिन के 24 घंटे 7 दिन और 365 दिन उपलब्ध होती है।पुलिस कानून से संचालित होती है हमें कानून के दायरे में रहकर हो काम करना होता है जनता के सहयोग से ही हम न्याय तक पहुंचते पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पुलिस एक माध्यम है। गुणवत्ता प्रमाणित होने से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा।विधायक राजकुमार मेव ने कहा कि पुलिस की छवि में सुधार की जरूरत है पुलिस को  आम जन से संबंध में मधुरता लानी पड़ेगी। नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे सतीश चन्द मोयदे डॉ देवेन्द्र पाटीदार टी आई दीपक यादव प्रधान आरक्षक रविन्द्र पटेल ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कविराज बिहारी पाटीदार गांववाला ने किया आभार एस डी ओ पी मनोहर सिंह गवली ने माना। नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने थाना प्रभारी दीपक यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर आई एस ओ द्वारा मंडलेश्वर एस डी ओ पी मनोहर सिंह गवली टी आई दीपक यादव सब इंस्पेक्टर कमल तारे दिनेश रोमडे रविन्द्र पटेल अनुराग सिंह तोमर संजय यादव सुनील चौधरी अमित पाल पवन मादके सहित को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE