BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<     VIDEO NEWS: विकास के इंतजार में नीमच का वार्ड.. <<     युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 5:06 pm
KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का नीमच दौरा, पंच, सरपंच सम्‍मेलन में बोले- पंचायतों के माध्‍यम से गांवों को स्‍वावलंबी एवं आत्‍मनिर्भर बनाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पंचायतों के माध्‍यम से गांवों को स्‍वावलंबी एंव आत्‍मनिर्भर तथा विवाद मुक्‍त बनाए। गांव के विवादों को गांव में ही मिल बैठकर, पंचायतों के माध्‍यम से निराकृत करें। यह बात प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिह पटेल ने गुरूवार को नीमच के टाउनहॉल में जहसहयोग से जल संवर्धन के तहत आयोजित जिले के पंच, सरपंच सम्‍मेलन में पंचायत पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके पर सांसद सुधीर गुप्‍ता, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, नपाध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा, नीमच जनपद अध्‍यक्ष शारदा बाई धनगर, वंदना खण्‍डेलवाल एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य पवन पाटीदार भी मंचासीन थे। 
मंत्री पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि गत वर्ष प्रदेश में 1066 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया गया है। इस वर्ष एक हजार सामुदायिक भवन निर्माण का लक्ष्‍य रखा गया है। इन सामुदायिक भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को स्‍थानीय स्‍तर पर सामाजिक कार्यक्रमों, आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्‍ध होगी। उन्‍होने कहा, कि पहले पंचायतों के माध्‍यम से 25 लाख तक के कार्याे के निर्माण का अधिकार सरपंचों को था। अब 38 लाख तक के भवन सरपंच बना सकेंगे। उन्‍होने कहा कि मनरेगा के तहत नीमच जिले में 1660 पुरानी जल सरंचनाओं, कुओं और बावडियो नीमच जिले में जनसहयोग से जल संवर्धन के तहत 5 हजार 871 से अधिक जल संरचनाओं का गहरीकरण किया जाकर, लगभग एक लाख ट्रेक्‍टर ट्राली मिट्टी जनसहयोग से निकाली जाकर, किसानों के खेतों में डाली गई है। 
सांसद सुधीर गुप्‍ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था की महत्‍वपूर्ण कड़ी है, ग्राम पंचायतें एवं पंच, सरपंच। हमारे देश, समाज में पंचों को परमेश्‍वर माना जाता है। ग्राम विकास में ग्राम पंचायतों और पंचायत पदाधिकारियों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। सभी पंचायत पदाधिकारी इस भूमिका का अच्‍छे से निवर्हन करें और अपने क्षेत्र के गांवों का सर्वांगीण विकास करवाएं। 
कार्यक्रम को नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में सांसद गुप्‍ता एवं विधायक परिहार, सखलेचा एवं मारू तथा सरपंच संघ, पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री पटेल का पुष्‍पहारों से स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मंजुला धीर एवं अरूण सोलंकी ने किया तथा अतिरिक्‍त सीईओ अरविंद डामोर ने सभी का आभार माना। 
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम संजीव साहू, जनपद सीईओ मयूरी जोक एवं अन्‍य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्‍या में पंचायत पदाधिकारी उपस्थित थे।      

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE