BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 1:45 pm
KHABAR : मंदसौर से नीमच तक 15वीं कावड़ यात्रा का भव्य समापन, मंशापूर्ण दरबार में कावड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संत शिरोमणि ब्रह्मलीन सीताराम जी महाराज की कृपा और आशीर्वाद से मंदसौर से नीमच तक निकाली गई 15वीं भव्य कावड़ यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस यात्रा का समापन नीमच स्थित मनसापूर्ण दरबार में पवित्र जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
यह पावन यात्रा मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के साथ प्रारंभ हुई, जहाँ से बड़ी संख्या में कावड़ यात्री नीमच के लिए रवाना हुए। यात्रा का प्रथम पड़ाव हिंगोरिया बालाजी में रहा, जहाँ कावड़ियों ने रात्रि विश्राम किया और अगले दिन की यात्रा के लिए ऊर्जा संचित की।
सोमवार को, यात्रा ढोल और डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए मनसापूर्ण दरबार के लिए पुनः प्रस्थान की। मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मनसापूर्ण दरबार पहुँचकर, सभी कावड़ियों ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस 15वीं कावड़ यात्रा ने धार्मिक सौहार्द और आस्था का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE