BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 10:48 am
NEWS : नवजात शिशु बालिका का स्वागत कर राजकीय शिशुगृह में किया आवासित, शिशु के पोषण के लिए मदर मिल्क बैंक से की जा रही है निरंतर व्यवस्था, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजकीय श्री सांवलियाजी चिकित्सालय परिसर स्थित “आश्रय पालना स्थल” में गत माह 29 जुलाई, 2025 को प्रातः 3.40 बजे एक नवजात शिशु बालिका का सुरक्षित परित्याग किया गया। सूचना प्राप्त होते ही शिशु बालिका को तुरंत एसएनसीयू में भर्ती करवाया गया। उस समय बालिका का वजन 1.440 किलोग्राम था।

घटना की जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल द्वारा पुलिस थाना सदर, चित्तौड़गढ़ में रोजनामचा दर्ज करवाया गया। चिकित्सीय देखभाल के पश्चात अब शिशु बालिका पूर्णतः स्वस्थ है तथा उसका वर्तमान वजन 1.620 किलोग्राम हो गया है।

21 अगस्त, 2025 को बालिका को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होने पर समिति द्वारा अपने संरक्षण में लिया गया तथा राजकीय शिशुगृह, चित्तौड़गढ़ में आवासित करने के आदेश जारी किए गए। शिशु के पोषण हेतु मदर मिल्क बैंक से दूध की निरंतर व्यवस्था की जा रही है।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल, सदस्य सीमा भारती एवं ओमप्रकाश लक्षकार, साथ ही राजकीय शिशुगृह की ए.एन.एम. मंजू चौधरी एवं संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने नवजात बालिका का स्वागत किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE