BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 11:01 am
KHABAR : जिले के मायापुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला आया सामने, लापरवाही की हद, डूबे पुल पर जान जोखिम में, प्रशासन पर उठे सवाल, पढे़ जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियांधाना। जनपद के मायापुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कडेसरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बना पुराना पुल अत्यधिक बारिश के कारण डूब चुका है। और उसके पास बन रहे नए पुल पर भी पानी बह रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुराने पुल के ऊपर लगभग 3 फीट पानी बह रहा है, जिससे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर हैं।


अत्यधिक जोखिम के बावजूद, मौके पर किसी भी तरह का कोई प्रशासनिक या पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे बच्चे पानी में नहा रहे हैं और लोग बिना किसी सुरक्षा के पुल पार कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।


इस गंभीर लापरवाही के कारण मायापुर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि ऐसी स्थिति में अगर कोई अनहोनी घटना घटती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? जब गांव के लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं, तो प्रशासन क्या कर रहा है? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले पर ध्यान देने और पुल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE