BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 3:19 pm
KHABAR : सावन की फुहारों में निखरे नीमच जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन स्थल, प्रतिदिन आनंद उठाने पहुंचे रहे हजारों पर्यटक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सावन और लगातार बारिश से पर्यटन स्थलों की खूबसूरती निखर उठी है। रविवार को जिले के रमणीय स्थलों पर हजारों सैलानी पहुंचे। जावद के सुखानंद महादेव, डीकेन के झरनेश्वर महादेव, तिलस्वां महादेव और राजस्थान सीमा स्थित मेनाल में भारी भीड़ रही। सुखानंद तीर्थधाम में करीब 5 हजार श्रद्धालु पहुंचे, जहां 71 फीट ऊंचा झरना मुख्य आकर्षण रहा। यह स्थल ऋषि सुखदेव की तपोस्थली माना जाता है।
मेनाल में 150 फीट ऊंचा झरना पर्यटकों को लुभा रहा है। सुरक्षा हेतु प्रशासन ने झरने से 100 फीट दूरी तक नहाने पर रोक लगाई है। मोरवन डैम, सांभर कुंड और भीमताल झरने पर भी लोगों ने पिकनिक का आनंद लिया, हालांकि कुछ डैमों में पानी की कमी से निराशा भी देखने को मिली। सुखानंद में हरियाली अमावस्या मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आगामी रविवार और हरियाली अमावस्या पर और अधिक भीड़ की संभावना जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE