BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 8:24 pm
KHABAR : जिले की रामास में मातृत्व पोषण कार्यक्रम क्रियान्वयन शुभारंभ कार्यशाला संपन्न, न्यूट्रीशनल इंटरनेशनल के संभागीय समन्वयक ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मातृत्व पोषण कार्यक्रम का संचालन दमोह जिले में न्यूट्रिशन इंटरनेशनल द्वारा किया गया था। इसकी सफलता को देखते हुए रतलाम जिले में कार्यक्रम की शुभारंभ कार्यशाला होटल रामास रतलाम में न्यूट्रीशन इंटरनेशनल के द्वारा संपन्न की गई।

कार्यशाला में न्यूट्रीशनल इंटरनेशनल के संभागीय समन्वयक आशीष पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं में आयरन और कैल्शियम की प्रदायगी कर उसका शत प्रतिशत सेवन सुनिश्चित किया जाना है, ताकि मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

डॉ तुहीना वर्मा राज्य कार्यक्रम अधिकारी न्यूट्रीशन इंटरनेशनल ने बताया कि कार्यक्रम में पांच घटकों आपूर्ति प्रबंधन, व्यवहार परिवर्तन, क्षमता वर्धन , सेवा प्रदायगी, और सकारात्मक वातावरण निर्माण पर आधारित है। कार्यशाला के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रश्न पूछे गए तथा आवश्यक सुझाव दिए गए और फैसिलिटेटर द्वारा शंका समाधान किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे ने कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सभी गर्भवती माताओ का प्रथम त्रैमास में पंजीयन करने आवश्यकता अनुसार आयरन फोलिक एसिड तथा कैल्शियम की आवश्यकता का आकलन कर मांग पत्र भेजने और गर्भवती एवं धात्री माताओ को सूक्ष्म पोषक तत्वों की प्रदायगी कर सेवन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

कार्यक्रम में पीसी चौहान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, डॉ वर्षा कुरील जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ गौरव बोरीवाल एपिडेमियोलॉजिस्ट, भारती रावत सिटी मैनेजर पी एस आई, जिला एम एंड ई अधिकारी श्वेता बागड़ी, जिला कम्युनिटी मोबाइलाइजर कमलेश मुवेल, सैयद अली वी सी सी एम, निलेश चौहान कोल्ड चेन प्रभारी , लोकेश वैष्णव सी पी एच सी सलाहकार, मोहन कछावा जिला मैनेजर डी ई आई सी , बी एम ओ, बी ई ई, बी सी एम, बी पी एम आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE