BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2025, 12:38 pm
KHABAR : चिमनाबाई हाईस्कूल में बेअरलॉकर उद्योग ने सीएसआर मद से 150 फ़र्नीचर सेट दिए, सीईओ जिला पंचायत ज्‍योति शर्मा ने कहा- जिम्मेदार और बेहतर इंसान बनकर अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जिले की सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेअरलॉकर उद्योग द्वारा सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा की उपस्थित चिमनाबाई हाईस्कूल देवास में 150 फ़र्नीचर सेट सीएसआर मद से दिये गये।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा ने कहा कि हम अपने जीवन में हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहें। एक जिम्मेदार और बेहतर इन्सान बनकर अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें। पढ़ाई के साथ आसपास चौकन्नी नजरें रखें और खुद के सर्वांगीण विकास के साथ दूसरों के लिए एक उदाहरण बनें।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय, डीपीसी अजय मिश्रा, बीआरसी किशोर वर्मा, सीएसआर प्रबंधक प्रवीण शर्मा, स्कूल प्राचार्य राजू सातपूते, प्रोजेक्ट समन्वयक एक्ट ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा, बेअरलॉकर उद्योग से मुस्कान राजानी सहित स्कूल स्टॉफ उपस्थित था।

उल्लेखनीय है कि एक्ट ईव फाउंडेशन के माध्‍यम से उद्योगों द्वारा अभी तक 62 स्कूलों में 2500 से अधिक फर्नीचर भेंट किए जा चुके है, जिनमें से 41 स्कूलों में 1750 से अधिक फर्नीचर की भागीदारी बेअरलॉकर उद्योग की रही है। कार्यक्रम संचालन मोहन वर्मा ने किया तथा आभार संजय जोशी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE