जयसिंहनगर। जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बड़कड़ोल मे आज दिनांक 11/08/25 को में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता का उत्सव स्वच्छता के संग कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय ग्राम पंचायत भवन बड़का डोल में किया गया। तथा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के संदेश को तिरंगे के साथ बाइक रैली के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया, जिसमें ग्राम पंचायत बड़का डोल के सरपंच श्याम किशोर सिंह सचिव सत्येंद्र त्रिपाठी रोजगार सहायक कैलाश सिंह, मोबाइलाइजर अभिलाषा पाण्डेय के साथ भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थिति रहे।