BREAKING NEWS
शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2026, 2:30 pm
KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि-स्कूली बच्चे देशभक्ति के रंग में रंगे, भारत माता की जय के नारे लगाए, पढे़ खबर

Share On:-

पन्ना जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शुक्रवार को देवेन्द्रनगर में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए।


मौसम बदलने और बारिश के बावजूद यात्रा जारी रही। प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथियों ने हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति गीतों और बैंड-बाजे की धुन के साथ नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।उन्होंने आमजनों को देशप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।


इस यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें विधायक राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, नगर परिषद देवेन्द्रनगर अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता, नगर परिषद गुनौर अध्यक्ष अर्चना सिंह, सतानंद गौतम, माधवेन्द्र सिंह और स्थानीय पार्षदगण भी शामिल थे।


SDM संजय कुमार नागवंशी, CMO के.के. तिवारी और पुलिस-प्रशासन का अमला भी यात्रा में मौजूद रहा। नगर के कई विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। मुख्य मार्गों से गुजरती इस तिरंगा यात्रा का नगरवासियों ने भी जगह-जगह स्वागत किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE