BREAKING NEWS
देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में.. <<     big news: कांवड़ यात्रा पर साध्वी हर्षा का बड़ा.. <<     KHABAR : पोलायकला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     देवास के हाटपीपल्या में कांग्रेस का शक्ति.. <<     KHABAR : चंबल की धरती से हिमालय तक, दलाई लामा से.. <<     BIG REPORT : जन विश्वास अभियान में गांव पहुंचा.. <<     BIG VIDEO : MP कर्मचारियों की लगी लॉटरी!" या "सैलरी में.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत हंस वाहिनी.. <<     BIG NEWS : प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर का खुला.. <<     KHABAR : भारत माता की जय से गूंजा नीमच, तिरंगे की.. <<     KHABAR : तिरंगे के रंग में रंगा खनियांधाना, स्कूली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 6:36 pm
KHABAR : 12 अगस्त को कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह, एक मंच पर होंगे 27 विधायक, नेताओं ने कहा- सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला, जनता त्रस्त, पढे़ खबर

Share On:-

रीवा। मध्यप्रदेश में 22 वर्षों से सत्ता में काबिज भाजपा सरकार पर किसान, मजदूर, युवा और व्यापारी की समस्याओं को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस 12 अगस्त को “न्याय सत्याग्रह” आयोजित करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण रीवा के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पद्मधर पार्क में होगा, जिसमें प्रदेश भर से करीब 27 विधायक शामिल होंगे।


जिले में कानून व्यवस्था चरमराई
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश और रीवा जिले में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला है, किसान खाद और आवारा पशुओं से परेशान हैं, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि बिजली विभाग की मनमानी और भारी-भरकम बिलों से आमजन त्रस्त है।


सरकार फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज उठाने वालों पर भाजपा सरकार फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है और कर्ज पर कर्ज लेकर जनता को आर्थिक संकट में डाल रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया जाए। जानकारी अभय मिश्रा, विधायक सेमरिया और राजेंद्र शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE