कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में आज रक्षा बंधन का पर्व धूम धाम से मनाया गया। सुबह से भैया बहनों में रक्षा सूत्र बांधने की होड लगी थी। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों के ओर भाइयों ने बहनों के राखी बांध कर एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के लिए भैया बहनों में सुबह से काफी उत्साह देखा गया। इस प्रकार के आयोजनों से भैया बहनों में एक दूसरे के मानने गलत विचार नहीं पनपते है। मन में फैली भ्रांतियां दूर होती है।दीदी यो ने भी आचार्य प्रधानाचार्य के रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया।