BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 11, 2025, 7:30 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की सुवासरा थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप, अपहृत नाबालिग का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, पीड़ित पिता पहुंचा एसपी कार्यालय, ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुवासरा थाना पुलिस पर नाबालिगों के अपहरण के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। बाबला (देवल) निवासी पीड़ित दिलीप पिता अमरसिंह बंजारा और इस्हाकली पिता नाथू बंजारा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 2 अगस्त 2025 की रात गांव के ही आरोपी दीपक बंजारा सहित अन्य ने उनकी नाबालिग बेटियों को बहला-फुसलाकर ले गए।

पीड़ितों के अनुसार, घटना की सूचना तत्काल सुवासरा थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी न तो बच्चियों का कोई सुराग मिला और न ही आरोपियों पर ठोस कार्रवाई की गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने केवल रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति की और आरोपियों के परिजनों से पूछताछ किए बिना उन्हें छोड़ दिया।

पीड़ित परिवारों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो नाबालिगों के साथ किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल बच्चियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE